बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू ने दिलाया भारत को ब्रॉन्ज मेडल, पीएम और राष्ट्रपति ने दी बधाई
Super Admin - 8/2/2021 8:49:44 AM -
टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक में भारत के तीन पदक सुनिश्चित हो गए हैं। सबसे पहले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को सिल्वर दिलाया। भारत की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय ओलिंपिक इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ उसे महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कर दिखाया। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही उन्होंने अपना दूसरा ओलिंपिक मेडल अपने नाम कर दिया। इससे पहले पीवी सिंधू ने रियो ओलिंपिक 2016 में भारत के लिए बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत का एक और मेडल पक्का किया। अब पीवी सिंधू ने बॉन्ज मेडल दिला दिया है। ऐसे में देश का गौरव बढ़ाने पर बाधाइयों का तांता लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेंत अन्य लोगों ने सिंधू को बधाई दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट किया,’पीवी सिंधू दो ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।’
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया’पीवी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलिंपियनों में से एक हैं।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ’भारत के लिए दूसरा पदक जीतने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई।’
उस साल उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके ठीक बाद उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में लगातार दूसरा मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ ही वो भारत के लिए ओलिंपिक में दो-दो मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं। हालांकि भारत के लिए रेसलर सुशील कुमार ने कुश्ती में दो-दो मेडल अपने नाम किए थे। सुशील कुमार ने 2008 बिजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक और फिर 2012 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वो भारत की तरफ से ओलिंपिक में दो-दो मेडल जीतने वाले पहले पुरुष एथलीट बने थे, लेकिन अब सिंधू ऐसा कमाल करने वाली पहली महिला एथलीट बनीं साथ ही बैडमिंटन में भी भारत के लिए दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। टोक्यो ओलिंपिक में सिंधू ने ब्रॉन्ज के लिए हुए मुकाबले में चीनी खिलाड़ी बिंगजियाओ को लगातार दो गेम में 21-13 और 21-15 से हराकर ये उपलब्धि अपने नाम कर लिया। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिये मेडल आने से अब खेलप्रेमियों में ख्शी की लहर है।


