राष्ट्रीय हाॅकी के लिए खुब पसीने बहा रहे खिलाड़ी

Super Admin - 2/24/2021 8:06:31 AM -

सिमडेगा में अगामी 10 मार्च से राष्ट्रीय हाॅकी सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इस चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए झारखंड टीम सिमडेगा में कैंप कर प्रतिदिन सुबह जमकर प्रैक्टिस कर रही है। जिससे चैंपियनशिप में झारखंड का दबदबा कायम हो।

सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में जमकर पसीने बहाते ये खिलाड़ी झारखंड के मान सम्मान के लिए लगातार प्रैक्टिस कर रहे है। हरेक सुबह शाम खिलाड़ी मैदान में उतर कर कोच की देखरेख में जमकर खेल अभ्यास कर रहे हैं। सिमडेगा में आयोजित होने वाले 11 वीं राष्ट्रीय हाॅकी सब जूनियर चैंपियनशिप के मद्देनजर झारखंड के विभिन्न जिलों से 30 खिलाड़ी अभी सिमडेगा के विशेष प्रशिक्षण शिविर में चयन के लिए प्रैक्टिस कर रही है। हाॅकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने बताया कि इनमें से बेस्ट खिलाड़ियो का चयन 7-8 मार्च को किया जाएगा। चयनित टीम चैंपियनशिप में झारखंड टीम से खेलेगी।

Leave Your Comment