पहलवान प्रिया मलिक ने रचा इतिहास, 73 KG वर्ग में जीता गोल्ड मेडल

Super Admin - 7/25/2021 11:33:18 PM -

दिल्ली :- तोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत को पहला पदक दिलवाया। पूरे देश ने मीराबाई चानू को बधाई दी। इसी के साथ पहलवान प्रिया मलिक ने ने हंगरी में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप  में गोल्ड मेडल जीता है।हरियाणा की प्रिया मलिक ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

Leave Your Comment