MS DHONI के IPL करियर पर बड़ी खबर, CSK सीईओ ने किया स्पष्ट कब तक खेलेंगे
Super Admin - 7/9/2021 3:14:20 PM -
New Delhi : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 40 साल पूरे कल लिये हैं. 7 जुलाई को उन्होंने धूमधाम के साथ बर्थडे मनाया. अब एमएस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कैप्टन कूल (captain cool) फिलहाल आईपीएल (IPL) से संन्यास नहीं लेंगे.
क्या कहा CSK सीईओ ने।
दरअसल यह जानकारी आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सीईओ ने दी है. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ (CEO Kashi Vishwanath) ने धौनी के आईपीएल से संन्यास की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने IANS के साथ बातचीत में कहा कि धौनी में अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है.
उन्होंने कहा, धौनी अभी क्रिकेट के लिहाज से काफी फिट हैं. सीएसके के सीईओ ने कहा, धौनी अभी एक या दो साल तक आईपीएल खेलते रहेंगे और चेन्नई का हिस्सा बने रहेंगे.
सीएसके के सीईओ ने कहा, मुझे धौनी के क्रिकेट छोड़ने का कोई कारण नजर नहीं आता है और जहां तक चेन्नई की बात है, तो हम उनसे काफी खुश हैं.
धौनी को रिटेन कर सकती है सीएसके।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के इस बयान के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन में धौनी को रिटेन करने वाली है. दरअसल आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन होने वाला है, जिसमें प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम केवल दो ही खिलाड़ी को रिटेन सकती है. मेगा ऑक्शन में दो नयी टीमों को भी जोड़ा जाएगा.


