श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के 1 वर्ष होने पर बजरंग दल ,रांची महानगर ने हिंदू गौरव दिवस के रुप में मनाया प्रथम वर्षगांठ पर डोरंडा शिव मंदिर , बजरा स्थित जोड़ा मंदिर, नीचे चुटिया महावीर मंदिर प्रांगण सहित कई मंदिर में भी भव्य आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया आज ही के दिन गत वर्ष देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया था जो कि वर्ष 2023 के अंत तक मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा सैकड़ों वर्षो के कलंक को मिटा कर भव्य राम मंदिर का निर्माण करना हिंदुओं के लिए गौरव की बात है इसलिए पूरे राष्ट्र में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसे हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया गया ५ अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमिपूजन किया गया था तबसे राम मंदिर के मूर्त रूप देने का कार्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से शुरू हुआ भव्य मंदिर परिसर में म्यूजियम, डिजिटल आर्काइव, एक रिसर्च सेंटर सहित कई भवन का निर्माण होगा मंदिर की लंबाई 360 फीट चौड़ाई 365 फीट एवं प्रत्येक दल की ऊंचाई 20 फुट होगी 160 खंभों पर बन रहे इस मंदिर तल पर 132 एवं दूसरे तल पर 74 स्तंभ होंगे 30 से अधिक अभियंताओं द्वारा दिन-रात मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है जो 2023 के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित आशुतोष मिश्रा, निखिल कुमार, आरव सिंह, आदित्य बाला, उत्तम कुमार ,आदित्य सिंह, अभिमन्यु सिंह,बालेंद्र शेखर, राज, शिवम केसरी उज्जवल केसरी प्रिया राज सोनू सोनी आदि कई बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



