सस्ते होंगे जेवरात, रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी की गयी

Super Admin - 2/2/2022 9:04:47 AM -

New Delhi : केंद्र  सरकार ने संसद में आज बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रत्न और आभूषण पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी है. नकली गहनों पर कस्टम ड्यूटी 400 रुपये प्रति किलो रहेगी. स्टील के स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी एक और साल के लिए बढ़ाई जा रही है. इसके अलावा खेती से जुड़े सामान को सस्ता किया जाएगा.

कॉर्पोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी
कॉर्पोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का ऐलान किया है. दिव्यागों को भी कर राहत का ऐलान किया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी.

सीतारमण ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स पर लगने वाले टैक्स में छूट मिलेगी.

Leave Your Comment