रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर सुर्खियों में
Super Admin - 3/29/2022 8:18:35 AM -
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं. यह वही बाबा वेंगा हैं जिन्होंने अमेरिका में अलकायदा के 9/11 हमले और तबाही मचाने वाले सुनामी तूफान के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी.
बता दें कि बाबा वेंगा ने 23 साल पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में भी एक भविष्यवाणी की थी जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
आइये आपको बताते हैं उनकी भविष्यवाणी के बारे में.
रूस दुनिया पर करेगा शासन
‘आयरिश मिरर’ के मुताबिक भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 1979 में लेखक वैलेन्टिन सिदोरोव से बाचतीच में कहा था कि व्लादिमीर पुतिन का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा. पुतिन की देखरेख में रूस पूरी दुनिया पर शासन करेगा. उन्होंने कहा था कि रूस ‘दुनिया का शासक’ बनेगा और यूरोप ‘बंजरभूमि’ में तब्दील हो जाएगा. यूरोप के कमजोर होने के बाद दुनिया पर रूस की बादशाहत होगी. मौजूदा हालात भी यही बयां कर रहे हैं कि दुनिया में रूस की ताकत बढ़ती जा रही है. तमाम देशों के पुतिन के खिलाफ होने के बाद भी रूस अपने फैसलों पर अडिग है और उसे रोकने वाला कोई नहीं है. यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस के बढ़ते वर्चस्व से भी बाबा वेंगा की रूस और पुतिन के बारे में कही बातें, एक हद तक सही साबित होती दिखाई दे रही हैं.
रूस के सामने सब टेकेंगे घुटने
बता दें कि बाबा वेंगा ने यूक्रेन पर रूसी हमले की भी भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था कि रूस के सामने कोई टिक नहीं पाएगा. रूस को कोई नहीं रोक सकता. रास्ते में आने वाली सभी ताकतों को रूस मिटा देगा और एक समय आएगा जब रूस दुनिया का स्वामी बन जाएगा. रूस ही विश्व की एकमात्र महाशक्ति होगा.


