Ranchi: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन समेत झारखंड के कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया. नेताओं ने अपने ट्विटर पर लिखा ‘भारत रत्न भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को नमन . झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी इंदिरा गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया. वहीं, झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने भी कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता मधुकोड़ा ने इंदिरा गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा. ‘भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन’ वहीं, गीता कोड़ा ने अपने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक कथन ट्विट किया जिसमे उन्होंने कहा था ‘मैं आज यहां हूं. कल शायद यहां न रहूं. मुझे चिंता नहीं मैं रहूं या न रहूं. मैं अपनी आखिरी सांस तक देश की सेवा करती रहूंगी और जब मैं मरूंगी तो मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा’ इंदिरा गांधी जी आज उनकी जयंती पर उन्हें सादर नमन.


1.jpeg)
