मोदी सरकार की उपेक्षा के कारण आज एचइसी की यह स्थिति बनी है – सुबोधकांत

Super Admin - 12/30/2021 9:50:27 PM -

रांची:- एचइसी कर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान और कारखाना के पुरूद्धार की मांग को लेकर आमसभा की गई। एचइसी बचाव मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तल्ले आयोजित सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों और मजदूर यूनियन शामिल हुए। सभी ने एक स्वर से केंद्र सरकार से मांग किया कि एचइसी का पुरूद्धार किया जाय। एचइसी मुख्यालय के समक्ष आयोजित सभा में भारी संख्या में
एचइसी कर्मी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की धरोहर के रूप में पहचाने जाने वाले एचइसी के पास आज अपने कर्मियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार की उपेक्षा के कारण आज एचइसी की यह स्थिति बनी है। एचइसी धरोहर के साथ हजारों परिवारों के जीवन का आधार है। इसलिए इसे हर हाल में बचाना होगा। आगे जनांदोलन बनाकर पूरे राज्य में एचइसी बचाव आंदोलन चलाया जाएगा। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एचइसी को बर्बाद करना चाह रही है। पूरे देश में विकास की लहर बताने वाले केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के लोग एचइसी की बदहाली और कर्मियों के बकाए पर चुप क्यो है। एचइसी को बचाना हमारी प्राथमिकता है और इसे जनांदोलन बनाया जाएगा। मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह ने कहा कि एचइसी को बचाने के लिए नवगठित समिति का प्रतिनिधिमंडल बनाकर केंद्र

सरकार और राज्य सरकार से बात करना चाहिए। ताकि एचइसी का
पुरूद्धार हो सके। अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एचइसी झारखंड की पहचान है और इस पहचान को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। एचइसी की बदहाली पर कान पर तेल डालकर सोए हुए केंद्र सरकार और भाजपा के लोगों को को जगाने के लिए समिति एचइसी को बचाने के लिए आंदोलन को जनांदोलन बनायेगा और पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा। सभा को दयामनी बरला, सुशांतो मुखर्जी, शुभेंदु, राजेश यादव, अंतु तिर्की, प्रेम शाही मुंडा, विनय सिन्हा, के डी सिंह, लीलाधर सिंह, कमरान अंसारी, हरेंद्र सिंह, कैलाश यादव और महेंद्र पाठक सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Leave Your Comment