कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र रवाना

Super Admin - 11/19/2022 9:38:21 AM -

Ranchi: झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गई हैं. विधायक दीपिका पांडे सिंह सुबह रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई. दिल्ली से वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लिए रवाना होगी. औरंगाबाद के बाद वह श्रीगांव जाएंगी, जहां राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में वह शामिल होंगी.
इसे भी पढ़ें: रिम्स में फोर्थ ग्रेड नियुक्ति मामला: हाईकोर्ट ने मौखिक कहा, नए विज्ञापन में की गई गलतियों के बारे में जांच कमेटी गठित की जाएगी

यहां बताते चलें कि कल यानी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है. इस अवसर पर राहुल गांधी कांग्रेस की महिला विधायक और एमएलसी के साथ भारत छोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा में शामिल होने के लिए दीपिका पांडे सिंह भी महाराष्ट्र रवाना हो चुकी हैं. दीपिका पांडे सिंह झारखंड से पहली कांग्रेस महिला विधायक हैं, जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र रवाना हुई हैं.

Leave Your Comment