नीट-पीजी की परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित

Super Admin - 5/3/2021 8:29:05 PM -

New Delhi: केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि नीट की परीक्षा चार महीने के लिए स्थगित कर दी गयी है. पीएमओ के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने पाया कि इस वक्त कोविड-19 से लड़ने के लिए काफी संख्या में मानव संसाधन की जरूरत है. बयान में कहा गया है कि इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.
नीट की परीक्षा अब 31 अगस्त से पहले नहीं ली जा सकेगी. इसमें भाग लेने वाले छात्रों को तैयारी करने के लिए कम से कम एक महीने का समय दिया जायेगा.

नीट के परीक्षा की घोषणा परीक्षा तिथि से कम से कम एक महीने पहले होगी. इससे कोविड ड्यूटी के लिए पर्याप्त संख्या में डॉक्टर मिल जायेंगे.

Leave Your Comment