22 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या

Super Admin - 9/20/2022 8:02:27 AM -

चान्हो:-  चान्हो थाना क्षेत्र के खक्सीटोली में रहने वाली 22 वर्षीय लड़की खुशबू कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। खुशबू को गोली उसके प्रेमी शहनाईटोली निवासी राजू उरांव ने मारी है। घटना सोमवार सुबह की है। गोली मारने के बाद राजू मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर चान्हो थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है। इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी चल रही है। लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे राजू और खुशबूग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मृतका पिछले एक वर्ष से राजू उरांव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों बहुत अच्छे से एक-दूसरे का ख्याल रखते थे।
मगर, बीते रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बादाज सुबह दोनों उठे और राजू ने खुशबू को गोली मारकर मौके से भाग गया। गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग कमरे में पहुंचे, तो देखा कि खुशबू जमीन पर पड़ी थी और खून चारों तरफ बिखरा पड़ा था। फिर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Leave Your Comment