ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने पेश की हारपर जेडएक्स सीरीज-1

Super Admin - 5/26/2022 7:33:40 AM -

नयी दिल्ली:- ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने बुधवार को अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-1 को पेश किया। इसमें ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार बैटरी की क्षमता और चार्जर का चुनाव कर सकते हैं।
कंपनी ने बयान में कहा कि हार्पर जेडएक्स सीरीज-1 के स्कूटरों की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) 41,999 रुपये है।

उन्होंने बताया कि यह स्कूटर पांच घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाता है और डैश चार्जर के साथ इसे 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगता है।
ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-आई रिवर्स ड्राइव मोड, 3-स्पीड ड्राइव मोड, डिजिटल एलईडी के साथ बेहतर डिस्पले और बिना चाबी के चालू होने जैसे फीचर्स हैं। इसमें आगे समान रखने की बड़ी जगह, डिज़ाइनर लाइट कंसोल, रियर टेल लैंप कंसोल, पैर रखने की ज्यादा जगह, फाइंड माई व्हीकल अलार्म, और एक यूएसबी पोर्ट (2.0 यूएसबी) मौजूद है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को छह कलर ऑप्शन ग्रीन, जेट ब्लैक, ग्लॉसी ग्रे, मैजेस्टिक मैजेंटा, ट्रू ब्लू और कैंडी व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।
ग्रेटा हार्पर स्कूटर में इको, सिटी और टर्बो जैसे तीन तरह के मोड है। जिसमें स्कूटर पूरा चार्ज होने पर इको मोड में 100 किलोमीटर, सिटी मोड में 80 किलोमीटर और टर्बो मोड में 70 किलोमीटर तक चल सकता है।

कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को चिंता मुक्त यात्रा का अनुभव देने के लिए बैटरी पर तीन साल की वारंटी मिलेगी। ग्राहक एक बार चार्ज में 60 किलोमीटर या 100 किलोमीटर तक क्षमता वाली बैटरी के विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। नए स्कूटर के लिए 2000 रुपये की टोकन राशि से बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी का कहना है कि बुकिंग सीक्वेंस के अनुसार स्कूटर की डिलीवरी 45-75 दिनों के अंदर होगी।

ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के संस्थापक राज मेहता ने कहा, “हमारा लगातार प्रयास है कि हम बाजार में गुणवत्ता और फीचर्स वाले उत्पाद लाएं। इसके साथ हम इस दिशा में आगे बढ़े हैं बल्कि हम किफायती कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इसके साथ अधिक से अधिक ग्राहक विद्युत वाहन (ईवी) को खरीदेंगे और इसमें जोड़े गए फीचर्स से ग्राहकों को चिंता मुक्त यात्रा के लिए ईवी को अपनाने का आत्मविश्वास मिलेगा।”

Leave Your Comment