रांची पीवीआर में 18 नवम्बर से लगातार प्रदर्शन जारी है,दर्शको को खूब आ रही पसंद
Super Admin - 11/19/2022 9:33:19 AM -
रांची : रांची के मूल निवासी निक्षय मौर्य की ख्याति आज देशभर में हैं। निक्षय की बॉलीवुड फिल्म धूप छाँव 4 नवम्बर को देश भर में रिलीज हुई और बेहतरीन प्रदर्शन किया। 18 नबम्बर से इस फ़िल्म का प्रदर्शन रांची के पीवीआर में किया जा रहा है। फ़िल्म में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव, अहम शर्मा, समीक्षा भटनाकर जैसे कलाकरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
निक्षय को ये सफलता यू ही नही मिली। उन्होंने लंबा संघर्ष किया तब जा कर बॉलीवुड में ये मुकाम हासिल किया है। निक्षय पिछले कई वर्षों से मुम्बई में हैं और बतौर सहायक निर्देशक काफी फिल्मे की। इस फ़िल्म के एशोसिएट डायरेक्टर व डिजिटल प्रोमोशन झारखंड, सोस – पतरातु के मूल निवासी निक्षय मौर्य ने किया है। निक्षय पिछले कई वर्षों से मुम्बई में हैं और बतौर एक्टर एवं सहायक निर्देशक काफी फिल्मे की जिसमे यारा, फ्रॉड सैयां, लिपिस्टिक अंडर माय बुरखा, द ग्रेट इंडियन मर्डर प्रमुख है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी निक्षय ने इस फ़िल्म के डिजिटल मार्केटिंग की कमान भी संभाली व इसे बखूबी निभाया।
लंबे समय बाद निक्षय अपने घर आये हैं और इस मौके पर निक्षय काफी उत्साहित हैं। निक्षय कहते हैं पिछले कई वर्षो की मेहनत आज सफल होते दिख रही है। मैंने यूँ तो कई बड़े-छोटे प्रोजेक्ट्स किये लेकिन इस बार का अनुभव काफी बेहतरीन रहा है। राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव,अभिषेक दुहान, अहम शर्मा ,समीक्षा,सिमृति जैसे उम्दा कलाकार सहित मेहनतकश टेक्नीशियन की मदद से इस फ़िल्म का निर्माण हुआ है। इनदिनों मैं अपने घर पे हूँ। जिस शहर में फिल्मे देख बड़ा हुआ वहां बड़े पर्दे अपनी फिल्म देख अभिभूत हूँ।अपने तमाम दोस्तो व सगे संबंधियों संग जाऊंगा व फ़िल्म देखूंगा।
फिल्म ‘धूप छांव’ का निर्माण फॉरएवर बिग एंटरटेनमेंट ने किया है। और प्रोडक्शन हेमन्त शरण की ही कंपनी सेवन विंग फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। संगीतकार अमिताभ रंजन,नीरज श्रीधर व काशी रिचर्ड हैं तथा बॉलीवुड के दिग्गज गायक कैलाश खेर,जावेद अली,अन्वेषा, भूमि त्रिवेदी,सलमान अली और अरुण देव यादव ने इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी है। मीडिया कंसल्टेंट सर्वेश कश्यप हैं।


