हजारीबाग :- हजारीबाग बड़ा झील से शव बरामद, मृतक का नाम निखिल कुमार (उम्र करीब 25 साल) है। जो कदमा क्षेत्र के कस्तुरिखाफ़ ग्राम निवासी हैं। इनके पिता का नाम सुशील कुमार सिंह, सिविल कोर्ट में काम करते हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद दीपक सिंह के मुताबिक ये दिल्ली में किसी ठेकेदार के साथ काम करता था। घर से दिल्ली जाने का बोलकर निकला। लेकिन झील से इसकी लाश बरामद हो गई। दीपक सिंह के मुताबिक यह लड़का आत्महत्या करने जैसा नहीं था। फिलहाल एचएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।




