जंगली हाथियों ने 2 एकड़ में लगे गेंहू के फसल को रौंद डाली

Super Admin - 4/30/2021 7:26:54 PM -

चतरा:- चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित केंदू गांव में 2 एकड़ में लगे गेहूं की खेती को जंगली हाथियों ने रौंदा डाला और उसे खा कर नष्ट कर दिया।भुक्तभोगी नरेश राणा और गुठुल गंझु ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड ने अगहनी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इसकी सूचना सिमरिया वन क्षेत्र पदाधिकारी को दी गयी है। बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी ना कुछ सुनने को तैयार हैं और ना ही इन हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए कोई ठोस पहल कर रहे हैं। जिसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जंगली हाथियों द्वारा मचाए गए उत्पात से हुए फसलों की बबार्दी की भरपाई या उचित मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है। लगातार हाथियों के उत्पात से हम लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है जिसके लिए जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ सिमरिया वन क्षेत्र पदाधिकारी और कर्मी है। ग्रामीणों ने बताया कि हैरत इस बात की है कि हाथियों द्वारा बर्बाद किए गए फसलों की सूचना 3 दिनों पूर्व दिया गया था बावजूद पदाधिकारियों ने बर्बाद हुए फसलों की सुधि लेना उचित नहीं समझा और ना ही बर्बाद किए गए स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जो ग्रामीणों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे ग्रामीणों ने कहा कि वैश्विक महामारी के साथ खाद्यान्न की आपदा हम लोगों के बीच आन पड़ी है। जिसके कारण हमें अपने संग अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बर्बाद हुए फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिला तो हम ग्रामीण बाध्य होकर सड़क पर उतरेंगे।

Leave Your Comment