जंगली हाथी ने युवक को नुकीले दांत से हमला कर मार डाला

Super Admin - 5/12/2021 8:11:47 AM -

रांची:- गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोलया गांव के रहने वाले एक युवक को कल देर रात जंगली हाथियों ने कुचल कर मार डाला। बताया जा रहा है कि कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोलया गांव शाम लगभग छः बजे के आसपास दो जंगली हाथी आ पहुंचे थे। जंगली हाथियों को देख कर स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हुए फिर सभी ने मिलकर जंगली हाथियों को हल्ला कर भगाते हुये अपने से दूसरे गांव की ओर खदेड़ रहे थे। हाथियों को खदेड़ने में काफ़ी रात हो गई । उसी दौरान लगभग झाड़ी मे खड़ा एक जंगली हाथी ने पलटकर पीछे से आ रहे जयंत तोपनों नामक युवक को अपनी सूढ़ मे लपेटने के पश्चात उठाकर पटक दिया और घसीट कर एक पेड़ के समीप ले जाकर अपने नुकीले दांतों से उसके शरीर पर हमला किया। जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave Your Comment