टेम्पु पलटने से सब्जी विक्रेता महिला की हुई मौत

Super Admin - 5/17/2021 8:50:06 PM -

गुमला/रायडीह:- रायडीह थाना के समीप भलमं डा  लिखा टुकु तीखे मोड़ में सड़क दुर्घटना में नवागढ़ पतराटोली गांव निवासी  सब्जी विक्रेता महिला गीता देवी पति स्व संजय साहू कि मौत हो गई।जबकि इसी गांव की एक अन्य महिला गुड़िया खातून का बायां हाथ जख्मी हो गया।मिली जानकारी के अनुसार टेम्पु में सवार होकर रायडीह से गुमला जा रहे थे।इसी क्रम में अचानक रास्ते में एक सु अर आ दौड़ते हुए आगे चक्का के पहिया में घुस गया।जिससे मोड़ में अनियंत्रित होकर टेम्पु पलट गया।और उसके नीचे गीता देवी की दबकर मौत घटनास्थल में हो गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ पहुंचे और सभी को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड़िया खातून का एक हाथ फेक्चर कर गया है।ऑटो गुड़िया का पति मो नौशाद चला रहा था।पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ऑटो को जप्त कर लिया है।

बेटी की होने वाली थी सगाई
मृतिका गीत देवी को बेटी की सगाई होने वाली थी।लेकिन अचानक लॉक डा उन हो गया।तब लड़के वालों ने लॉक डा उन के बाद सगाई की बात पर सहमति प्रदान की थी।लेकिन विधाता को यह मंजूर नहीं हुआ और अपने ही स्वर्ग सिधार गई।इनके पति की 15 वर्ष पूर्व  मौत हो चुकी थी।

बच्चे हुए अनाथ
पिता के बाद मा का भी साया उठा
पिता के 15 वर्ष पूर्व और आज मा की दर्दनाक मौत से चारों बच्चे अनाथ हो गए।गीता देवी पति की मौत के बाद जीवन में काफी संघर्ष किया।और हाट बाजारों में हरि सब्जियां का व्यवसाय कर बच्चों का लालन पालन किया था।बच्चे ठीक बड़े हुए ही थे कि मा का साया भी उठ गया।महिला का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।इसके निधन से रौनियार वैश्य समाज में शोक की लहर छा गई है।

Leave Your Comment