सड़क दुर्घटना में दो बाराती की मौत, एक घायल

Super Admin - 5/26/2021 7:07:26 AM -

डालटनगंज:- झारखंड में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो बाराती की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग सोमवार की रात ऑटो रिक्शा से बारात में शामिल होने के लिये मनातू थाना क्षेत्र के रहेया गांव जा रहे थे तभी सेमरी गांव में साहू ईट भट्टा के समीप पुलिस वाहन ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बारातियों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक अन्य बाराती की भी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान विपन भुइयां (52) और उमेश भुइयां (45) के रूप में की गयी है। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave Your Comment