ट्रैक्टर हादसे में, सवार तीन लोग घायल

Super Admin - 7/5/2021 5:52:35 PM -

हजारीबाग:- केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी-सलगा मार्ग पर सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर सड़क से 25 फीट नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। करीब 2 घंटे बाद JCB की मदद से ट्रैक्टर को उठाया गया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना में एक शख्स ने दम तोड़ दिया। बाकी दो को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave Your Comment