दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, लोगों ने पकड़कर धुना

Super Admin - 7/25/2021 11:12:19 PM -

जमशेदपुर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े। भीड़ को आते देख अपराधी भागने लगा। भीड़ ने पीछा कर उसे धर दबोचा। पहले तो जमकर कुटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गोली लगे युवक को एमजीएम ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बुच्चू बताया जा रहा है। घटना जमशेदपुर के साकची बंगाल क्लब के पास बीयर बार एरिया में घटी।
गोली चलाने के बाद युवक का कट्टा नीचे गिर गया था। जिसके बाद कट्टा छोड़कर वह भागने लगा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। उसका नाम राहुल यादव है। साकची पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि उसके साथ तीन और युवक थे जो वहां से भाग निकले है। उसकी पहचान हो गई है। पुलिस उनको भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Leave Your Comment