दुमका के एक होटल द हेरिटेज में होटल की आड़ में चल रहा था बार बालाओं का डांस

Super Admin - 10/9/2021 9:36:06 AM -

दुमका ही नहीं पूरे झारखंड में कोरोना गाइडलाइन पालन कराने को लेकर लगातार आपदा प्रबंधन और  जिला प्रशासन के  अधिकारियों द्वारा बैठक कर हर छोटे-बड़े व्यवसाय को कोविड-19 का अनुपालन कराने के लिए निर्देश देती है साथ ही दुर्गा पूजा में भी सरकार द्वारा आदेश दिया जाता   है की कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुऐ मंदिरों में भीड़ की अनुमति नहीं रहेगी ना ही किसी तरह का भव्य आयोजन किया जाना है। दुमका के एक निजी होटल  में बार बालाओं के द्वारा डांस का  वीडियो वायरल हुआ है जो सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन  का धज्जियां  उड़ा  रहा है ।
 अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि किसी निजी कंपनी के द्वारा बार बालाओं को एक निजी होटल में बुलाकर  फूहड़ गानों पर अश्लीलता परोसी जा रही थी ।  बीडिओ बायरल होने के बाद जब इस संबंधमें दुमका एसपी से पुछा गया तो उन्होंने  जानकारी से इंकार  किया । जबकि होटल के मालिक का कहना था कि जानकारी के अभाव में  एक बार गलती हो गयी आगे से ऐ सा नहीं  होगा । लेकिन अब सबाल यह उठता है कि जब सरकार और जिला प्रशासन कोरोना गाइड  लाइन का इतने शक्ति  से अनुपालन करा रहे है तो फिर इस होटल मे हो रहे बार बालाओ के डांस  पर प्रशासन चुप क्यो  है । कहीं  होटल मालिक के रसुख की बजह से प्रशासन मौन तो नहीं  है ।

Leave Your Comment