मनोहरपुर-रांची मुख्य सड़क मार्ग पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दुर्घटना में कार में सवार पति पत्नी सहित 3 वर्षीय बच्ची हुई घायल। घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ईलाज के लिए भेजा गया।




