सबजोनल कमांडर उदय उरांव गिरफ्तार,कई मामलों में थी तलाश

Super Admin - 6/10/2021 5:42:00 PM -

लोहरदगा:- प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रविंद्र गंझू के दस्ता का सबजोनल कमांडर उदय उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा सब जोनल कमांडर उदय उरांव अपने गांव पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहू करचा गांव अपने भाईयों से मिलने आया हुआ है. इस सूचना पर उग्रवादी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा मुरहू करचा में घेरा बंदी कर छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें उग्रवादी के सक्रिय सबजोनल कमांडर उदय उरांव को गिरफ्तार किया गया.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी उदय उरांव ने अपनी स्वीकारोक्ति व्यान में बताया कि वह कई नकसली घटनाओ को अंजाम दे चुका है. वह पुलिस मुठभेड में भी शामिल रहा है. पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगडा पुल निर्माण में लेवी को लेकर ठेकेदार के मुंशी के साथ मारपीट एवं ठेकेदार विकास गुप्ता के मुंशी की हत्या एवं निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर एवं पोकलेन को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने में भी वह शामिल था. उदय उरांव पर पेशरार थाना कांड संख्या 15/2020 धारा 147, 148,149,341,342, 364,323, 302, 427, 435,479, 120बी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 27 आर्म्स एक्ट, 10/13/16/17/20 यूएपी एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले सेरेंगदाग घाटी में पुलिस गश्ती दल को क्षति पहुंचाने के लिए उग्रवादियों द्वारा गोली बारी की गई थी. जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे. इस कांड में उग्रवादी संगठन का एक सदस्य लातेहार जिला के गारू थाना क्षेत्र के हटा गांव निवासी उपेंद्र उरांव की मौत पुलिस की गोली लगने से हो गई थी. इस घटना को लेकर सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 7/2020 धारा 147, 148, 149, 341, 342,323, 324, 307, 353, तथा आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave Your Comment