देवघर एयरपोर्ट की रनवे जांच के लिए आया विशेष विमान

Super Admin - 8/16/2021 12:21:53 PM -

देवघर:- एयरपोर्ट रनवे जांच के लिए आज सुबह एक विशेष विमान उतरा है। यह विमान रनवे में लगे उपकरणों की जांच कर रही है। विमान आज सुबह रांची से रवाना होकर देवघर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान रनवे की जांच के लिए विभिन्न उपकरणों से लैस है। जिसका काम आइएलएस सिस्टम प्रणाली का जांच करना होता है। यह सिस्टम रनवे के दोनों छोर में लगा होता है। इस सिस्टम की मदद से विमानों को रनवे में उतरने में मदद मिलती है। यदि इसमें तकनीक खराबी हो तो विमान की लैंडिंग और टेकऑफ में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से इस प्रणाली की नियमित जांच होती रहती है। इस विमान में लगे सिस्टम से किसी भी तकनीकी खराबी की तुरंत जानकारी देता है। जिसे समय रहते ठीक कर लिया जाता है। यह विमान गया, झारसुगुड़ा, रांची होते हुए देवघर पहुंचा है। देवघर से यह विमान वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। विमान एयरपोर्ट अथॉरिटी
का अपना विमान है एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक यह विमान एयरपोर्ट अथॉरिटी का अपना विमान है। यह विभिन्न शहरों के एयरपोर्ट रनवे की जांच के बाद रांची आया। रांची की रनवे और इसके उपकरणों की जांच के बाद यह विमान देवघर के लिए रवाना हुआ।

Leave Your Comment