केन बम मिलने से इलाके में मची सनसनी

Super Admin - 1/30/2022 9:16:40 AM -

धनबाद : जिले के टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के मछियारा पंचायत कर्णपुरा में शनिवार को केन बम बरामद से पुलिस महकमे में हलचल है। बताया जाता है कि गिरिडीह में पकड़ाये नक्सलियों के निशानदेही पर यह बम बरामद हुई है। वही चर्चा है भी है कि यह केन बम से सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस को उड़ाने की साजिश रची गई थी। इस मामले में मनियाडीह थाना क्षेत्र से संदेह के आधार पर एक को पुलिस दबोचा है।

जिसे पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर पुछताछ कर मुख्य सरगना के बारे में जानकारी जुटाने लगी हुई है। बम बरामदगी की सूचना पर ग्रामीण एसपी रेश्मा रिमिशन, डीएसपी अरविंद कुमार, मनियाडीह थानेदार अफसाक आलम की मौजूदगी में रांची से पहुंची बम निरोधक दस्ते ने बम को डिस्फुयुज कर दी। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ बोलने से बच रही है।

Leave Your Comment