सनसनी: दुमका में नदी में तैरती मिली सिर कटी लाश, पुलिस जांच में जुटी

Super Admin - 6/22/2021 5:01:40 PM -

Dumka:- दुमका शहर के जामा थाना क्षेत्र के भुरभुरी पुल के निचे मयुराक्षी नदी में तैरता सिर कटा शव मिला. सूचना मिलने पर दुमका सदर एसडीपीओ नुर मुस्तफा, सदर इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह साथ ही जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। 

वहीं, इस मामले को लेकर जामा पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है, मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के दाया हाथ में ओम लिखा हुआ है और शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है।

Leave Your Comment