एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा सेमिनार

Super Admin - 7/4/2021 5:20:51 PM -

आज दिनांक 4 जूलाई को एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा भारत एकता कोऑपरेटिव सोसायटी, बोकारो सिटी में मानवाधिकार संरक्षण और संगठन के सेवाकार्य के विषय पर चर्चा करते हुए सेमिनार पर एक एक बिन्दुओं पर सफलता पूर्वक बाते की गई। उपस्थित सभी ने अपने अपने विचार रखा और एंटी क्राइम एंड हियूमेन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों पर चर्चा की गई। इस चर्चा में काउंसिल के तरफ से अपराध मुक्त भारत अभियान में शामिल होने के लिए आहवान किया गया। काउंसिल के  इस चर्चा में काउंसिल के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र साहू बोकारो जिला अध्यक्ष शोभा पांडे, जिला सचिव अवधेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सैलेंद्र कुमार और अनेक गणमान्य व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों  ने हिस्सा लिया।

Leave Your Comment