एसडीओ ने वैक्सीनेशन केंद्रों का किया निरीक्षण

Super Admin - 6/25/2021 10:41:07 PM -

हज़ारीबाग:- अनुमंडल पदाधिकारी बरही द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। पंचायत भवन चैक्ला एवं पंचायत भवन बेला केंद्र का निरीक्षण किए। चायकला में टारगेट पूरा करने के लिए वहां के जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से बात की। साथ है बिना मास्क वाले युवकों को डांट फटकार भी लगाई।जिसका परिणाम अच्छा रहा कि 100 लोगों के लिए वैक्सिंन भेजा गया था, सभी 100 वैक्सीन लग गए। इसी प्रकार बेला पंचायत में भी 100 वैक्सीन भेजा गया था, लेकिन ऑपरेटर की जानकारी के अभाव में ऑफलाइन वालों के को लौटा दिया जा रहा था जिसे एसडीओ सर ने निदान कराते हुए सभी को वैक्सीनेट कराने का निर्देश दिए एवं वहां भी शाम तक 100 का लक्ष्य पूरा कर लिया गया।

Leave Your Comment