इनामी नक्सली गिरफ्तार, थाने पर हमले के मामले में था शामिल

Super Admin - 5/28/2021 8:41:22 PM -

गुमला:- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहट्टी गांव में एक इनामी नक्सली माधव भागत को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दनन ने आज पत्रकारों को बताया कि चैनपुर सीआरपीएफ जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चैनपुर थाने पर नक्सलियों के हमले के बाद से पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी. तभी से यह नक्सली फरार था. इसकी गिरफ्तारी को गुमला पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है.
जैसा कि मालूम है गुमला की पुलिस नक्सलियों के सफाई के लिए लगातार नक्सल विरोधी अभियान प्रभावित क्षेत्रों में चला रही है. पिछले कुछ माह के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है.
एसपी एच पी जनार्दन ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ की जा रही है.

Leave Your Comment