रांची: रांची नगर निगम सिटीजन फोरम की एक ऑनलाइन बैठक रविवार को हुई। बैठक में रांचर नगर निगम से जुड़े समस्याओं और आने वाले नगर निगम चुनाव पर विस्तृत चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। अभी सिटीजन फोरम के तहत बने व्हाट्सएप ग्रुप में 503 सदस्य जुड़े हुए हैं, जिनके मध्य से सभी 53 वार्ड के सदस्यों का चिन्हितिकरण कर प्रत्येक वार्ड में एक वार्ड-समिति का निर्माण किया जाएगा। जिसके एक संयोजक मनोनीत होंगे, जो अपने टीम के साथ अपने वार्ड के समस्याओं को इंगित करेंगे। वार्ड के निवासियों को सिटीजन फोरम के उद्देश्यों और कार्यों से जागरूक करेंगे।
सिटीजन फोरम विगत वर्षों में रांची नगर निगम में व्याप्त समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में सभी 53 वार्ड के लोगों को इन 53 वार्ड-समितियों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य करेगा और प्रत्येक रविवार सिटीजन फोरम की एक नियमित ऑनलाइन मीटिंग आहूत की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता दीपेश कुमार निराला ने की। बैठक में स्वामी दिव्यज्ञान, विवेक कुमार महारथी, चंदन सिंह, रेणुका तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार जयसवाल, कौशल चौधरी, प्रवीण कुमार, कृष्णा श्री सहित कई लोगों ने भाग लिया। बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता विवेक कुमार महारथी ने किया।


1.jpeg)

