अपने घर पर ही परिवार के साथ करें योगाभ्यासः उपायुक्त

Super Admin - 6/20/2021 9:12:29 PM -

हजारीबाग:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना देते हुए उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द ने बताया है कि 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। उन्होंने कहा इस संबंध में निदेशक आयुष,राँची द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर अपने-अपने घरों में ही योगाभ्यास करने का निर्देश प्राप्त है। इस निमित उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में पूरे परिवार के साथ योगाभ्यास करें। उन्होंने योगाभ्यास के दौरान वेबसाइट के माध्यम से जुड़ कर योग अभ्यास करने की अपील की है। साथ ही सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर-संस्थान के माध्यम से आम जनता को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कराने का सकारात्मक पहल करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावे उपायुक्त ने नियमित रूप से योग करने के लिए आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

Leave Your Comment