पाकुड़ (झारखंड): झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिला और क्षतिपूर्ति अवकाश को फिर से लागु करने की मांग की। मेंस एसोसिएशन के सुबोध कुमार यादव एवं झारखंड पुलिस एसोसिएशन के विपिन कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने क्षतिपूर्ति अवकाश बंद कर दिये जाने के कारण उत्पन्न कठिनाईयो की ओर ग्रामीण विकास मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और फिर से पुलिस कर्मियो एवं पदाधिकारियो को दिये जाने वाले क्षतिपूर्ति अवकाश को लागु करने की मांग की।मंत्री श्री आलम ने प्रतिनिधि मंडल की बातो को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शिव शंकर भगत, संजय कुमार ठाकुर, चंदन कुमार, लाल बाबु सिंह आदि शामिल थे।
पुलिस एसोसिएशन ने मंत्री से की क्षतिपूर्ति अवकाश को लागू करने की मांग
Super Admin - 7/25/2021 11:29:59 PM -



