झारखंड आंदोलनकारियों की स्मृति में मिशन चौक कामडारा में वृक्षारोपण

Super Admin - 7/4/2021 4:24:52 PM -

कामडारा:- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आज कामडारा मिशन चौक के पास झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधाओं एन ई होरो, सी पी तिर्की, विलियम बांग्ला एवं कुंज बिहारी साहू की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण का उद्देश्य झारखंड आंदोलनकारियों की दास्तां यह पेड़ के रूप में आने वाली पीढ़ियों को बताता रहेगा साथ ही लोग अपनी मान सम्मान, पहचान की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो, झारखंड आंदोलनकारी श्रीमती सीमा देवी, झारखंड आंदोलनकारी अमित बागवार, प्रेम प्रकाश साहू, भीम कुमार सहित अन्य प्रमुख मौजूद थे।

Leave Your Comment