पीएलएफआई नक्सली आदम सांडी पूर्ति गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Super Admin - 6/30/2021 8:57:26 AM -

खूंटी:- खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की पुलिस ने पंचघाघ पर्यटन स्िल पर घूमने आये लोगों तथा स्थानीय युवकों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य आदम सांडी पूर्ति उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली के पास से अवैध हथियार, कारतूस, लेवी का पैसा, पीएलएफआई का चंदा रसीद और पर्चा भी बरामद किया गया है।
खूंटी जिले के मुरहू और बंदगांव थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामले में पुलिस उसे पिछले नौ वर्षां से तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देशी पिस्तौल, 5 कारतूस, 2 लाख रुप्ये नकद, 3 मोबाइल, पीएलएफआई का 5 चंदा रसीद और पर्चा बरामद किया गया है।

Leave Your Comment