हजारीबाग:- नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने हजारीबाग निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टैक्सी स्टैंड में नगर निगम के द्वारा बनाये जा रहे मार्केट काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया तथा कार्य की धीमी गति को देखते हुए संवेदक कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य को एक महीने में पूर्ण करने का निदेश दिया। साथ ही अतिक्रमण प्रभारी प्रदीप कुमार को इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने का भी आदेश दिया।इसी क्रम में नगर आयुक्त ने जयप्रकाश मार्ग में चल रहे नाली एवं पीसीसी पथ तथा वार्ड 5 में बन रहे नाली तथा पीसीसी पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता श्री रामचन्द्र प्रसाद उपस्थित थे।




