शरारती तत्वों ने तालाब में डाल दिया जहर

Super Admin - 7/5/2021 10:34:58 PM -

पलामू: मामला पलामू से प्रकाश में आया है जहाँ कुछ शरारती तत्वों ने हरिहरगंज तालाब में जहर डाल दिया जिससे भारी नुकसान हुआ है। जहर डालने के बाद तालाब की करीब 10 क्विटल मछलियां मर गई। प्रखंड क्षेत्र में बड़ा तालाब के पानी में रविवार की रात शरारती तत्वों ने जहर डाल दिया। इससे तालाब में पल रही करीब 10 क्विंटल मछलियां मर गयी। बताया जा रहा है कि मत्स्य पालको को डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है।

Leave Your Comment