छह साल छोटे प्रेमी संग पकड़ाई विवाहिता, समझाने पर नहीं मानी तो पति ने उसे प्रेमी के साथ किया विदा

Super Admin - 1/24/2022 7:54:52 AM -

पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी में एक बच्ची की मां अपने से छह साल छोटे उम्र के प्रेमी के साथ पकड़ी गई। महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले कई दिनों से रह रही थी। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर प्रेमी को पकड़ा लिया। उसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ।

महिला का पति, सास और ससुर सभी घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने महिला को बहुत समझाया, लेकिन वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। पति को जब फोन पर जानकारी मिली, तो वह अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। महिला प्रेमी साथ चली गई और अपनी बेटी को भी ले गई। गोइंदी के टंकू सिंह की पत्नी रेश्मी देवी (25) का प्रेम प्रसंग कुसडीह-बनई निवासी अरुण मोची (19) के साथ पिछले दो साल से चल रहा था। दोनों घर में किसी के न होने का फायदा उठा रहे थे।

अरुण अक्सर गोइंती के साथ आया करता था।रेश्मी के साथ ही रहता था। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। महिला रेश्मी देवी का अक्सर पति के साथ विवाद होता था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। महिला की शादी साल 2017 में हुई थी।

उसका मायका मेदिनीनगर के चियांकी में है। महिला और उसके प्रेमी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बैठक की। महिला को समझाने का भरपूर प्रयास किया। महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने को तैयार थी। कई घंटे तक चली बैठक के बाद ग्राम सभा में पति से फोन पर पत्नी को छोड़ने की सहमति ली। इसके बाद दोनों को गांव से विदा कर दिया गया।

Leave Your Comment