जामताड़ा: केबल चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़े गए

Super Admin - 7/25/2021 11:19:02 PM -

जामताड़ा: बीते देर रात कासियाटांड़ रेलवे स्टेशन में केबल(तार) चोरी करते चोरो को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दे दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी के तीनों आरोपी आसनसोल के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम अंसारी, मोहम्मद बदरुद्दीन अंसारी और मोहम्मद नासिर हुसैन शामिल है। आरोपियों के पास भारी मात्रा में केबल, कटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

Leave Your Comment