लंबित प्रोन्नति को लेकर JPSC 3rd बैच के पदाधिकारी मिले चाईबासा विधायक से, सौंपा ज्ञापन

Super Admin - 6/18/2021 8:49:43 PM -

चाईबासा:- 2010 में बहाल हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा तृतीय बैच के पदाधिकारियों को अभी तक प्रोन्नति नहीं मिल पाई है। जबकि नियम के मुताबिक 5 सालों में प्रोन्नति दी जाती है। अपनी समस्या को लेकर कोल्हान प्रमंडल के राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी चाईबासा के विधायक दीपक बिरूवा से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा। अभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय बैच के पदाधिकारियों की प्रोन्नति होनी है। राज्य सरकार ने प्रोन्नति पर रोक लगा रखी है। 11 साल से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे पदाधिकारी अब निराश हो चुके हैं। पदाधिकारियों ने विधायक से व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया गया। विधायक दीपक बिरूवा ने कहा कि प्रोन्नति के मामले को लेकर सरकार द्वारा विधानसभा की एक कमेटी बनाई गई थी। जिसके संयोजक वह खुद थे। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब सरकार को सारे पहलुओं को ध्यान में रखते प्रोन्नति के मामले पर कोई निर्णय लेना चाहिए। 

Leave Your Comment