खूंटी:- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी के मातृ शिशु अस्पताल में सांसद निधि से तैयार ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कोरोना के दूसरे वेव में जब सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई,तो झारखंड के खूंटी में सबसे पहले ऑक्सीजन प्लांट लगा। आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमान अर्जुन मुंडा जी ने खूंटी के इस अस्पताल के सभी कर्मियों और जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी।




