हाइवा असंतुलित होकर घर में घुसा

Super Admin - 7/12/2021 6:10:04 PM -

पलामू:- हैदरनगर-मोहमदगंज मेन रोड स्थित रसूलपुर कवलपुरा गांव में हैदरनगर से मोहमदगंज की ओर जा रहा हाइवा असंतुलित होकर एक घर में घुस गया। इस घटना में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था। घटना में हाइवा ड्राइवर जख्मी हो गया। मकान मालिक फिरोज अंसारी ने बताया कि हाइवा ने मकान में इतना जबरदस्त टक्कर मारा कि घर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हाइवा अशोका बिल्डकॉन कंपनी का है।

Leave Your Comment