गिरिडीह: 2 ट्रक में जोरदार टक्कर….1 ड्राइवर की मौत 2 घायल

Super Admin - 6/30/2021 7:12:05 AM -

गिरिडीह: अनियंत्रित धान लदे ट्रक ने सामने से आ रहे कोयला लोडेड ट्रक में मारी जाेरदार टक्कर; एक ड्राइवर की मौत, दो जख्मी

बेंगाबाद-चतरो मेन रोड स्थित छोटकी खरगडीहा असगंधो जंगल के पास सोमवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में धान लदे ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि कोयला लदे ट्रक का ड्राइवर और खलासी जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह धान लदे ट्रक के ड्राइवर को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। इधर, हादसे के बाद काफी देर तक सड़क जाम लगा रहा। बेंगाबाद पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद में भर्ती कराया।

Leave Your Comment