19 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस के साथ चार युवक गिरफ्तार

Super Admin - 6/27/2021 10:49:16 PM -

जमशेदपुर:- शहर में अवैध नशे के खिलाफ 15 दिनों का स्पेशल अभियान चल रहा है। इसी दौरान कदमा पुलिस ने 19 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी रविवार की सुबह कदम थाना अंतर्गत न्यू रानी कुदर के सरकारी शराब दुकान के पास मैदान से की गई। जबकि छापेमारी के दौरान दो युवक आशु और दीपू मौके से भाग निकले।

Leave Your Comment