सिग्नल नही दिखने के कारण पेड़ की शाखा काटने चढे रेलकर्मी की गिरकर मौत

Super Admin - 6/10/2021 5:23:24 AM -

LATEHAR: मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे का सिग्नल नहीं दिखने के कारण लातेहार के टोरी जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर 2-3 में पेड़ पर चढ़ कर शाखा काटने के दौरान असंतुलित होकर फूलचंद महतो पेड़ से नीचे गिर गए। तत्काल सहकर्मी उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. निर्मला शांति लकड़ा ने रेलकर्मी फूलचंद महतो (35) को मृत घोषित कर दिया।

फूलचंद महतो (35) लातेहार टीआरडी में हेल्फर के पद पर कार्यरत थे। वह धनबाद के प्रधानघंटा गांव के रहनेवाले थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

Leave Your Comment