उपायुक्त, डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अर्पित की भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Super Admin - 6/10/2022 8:46:39 AM -

धनबाद:- भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, डीएसओ श्री भोगेंद्र ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। उन्होंने छोटा नागपुर क्षेत्र के मूल निवासियों के पारंपरिक भूमि अधिकारों तथा उनकी सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया।

मौके पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा, जेपी वालिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave Your Comment