देवघर एम्स का उदघाटन टला, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को नहीं दिया था आमंत्रण
Super Admin - 6/25/2021 5:56:40 PM -
देवघर एम्स का उदघाटन टला, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को नहीं दिया था आमंत्रण
सांसद ने देवघर डीसी को बर्खास्त करने की मांग की
देवघर :- देवघर एम्स के ओपीडी का 26 जून को होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम टल गया है. गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एम्स के ओपीडी के उद्घाटन का कार्यक्रम टाल दिया गया है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव को पत्र भेजकर ओपीडी के शुभारंभ कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की जानकारी दी. सीएम के सचिव को गुरुवार को भेजे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इकोनॉमिक एडवाइजर ने बताया कि 26 जून को देवघर एम्स के ओपीडी का उद्घाुटन अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है. वहीं यह पत्र सांसद निशिकांत समेत राज्य के मुख्य सचिव और एम्स देवघर के कार्यपालक निदेशक को भी भेजा है. गौरतलब है कि गुरुवार को ही एम्स देवघर के कार्यपालक निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्षेय को भेजे पत्र में कहा था कि संस्थान के सभी सदस्यों और संथाल के तीनों सांसदों को आने का निमंत्रण भेजें.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इसका ऑनलाइन उद्घाटन करनेवाले थे. राज्य से इसमें सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल होने वाले थे. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुमूल्य तोहफा देवघर एम्स के ओपीडी के 26 जून को होने वाले उद्घालटन कार्यक्रम में जाने से देवघर डीसी ने मुझे रोका. देवघर डीसी को बर्खास्त करें.



