रांची:- रांची के राहे प्रखंड के डोमनडीह गांव निवासी 44वर्षीय विद्या मंडल का शव गांव के बाहर जंगल में पलाश के पेड़ में रस्सी से झूलता मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है।


1.jpeg)

