गुमला:- गुमला डुमरी थाना के जिलिंगटोली (बेलटोली) गांव में आज सुबह दिसवा उरांव के कुआं से अरमान खान उर्फ लडन खान (23) का शव बरामद किया गया। अरमान 20 मई को दिसवा उरांव के बेटे की शादी में यहां आया था और उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। आज सुबह कुछ लोगों की नजर कुएं पर पड़ी तो देखा कि एक लाश तैर रहा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार डुमरी थाना में मृतक के बड़े भाई द्वारा में गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया गया था। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी एसके मरांडी भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को कुआं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। युवक के साथियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि शादी की रात अमन अत्यधिक नशे में था। ऐसे में उसके खुद ही कुएं में गिरने का भी शक है। मृतक के सभी साथियों से एवं अन्य से पूछताछ की जा रही है।


4.jpeg)

