गोड्डा:- गोड्डा जिले के बोअरिजोर थाना क्षेत्र के गोरंटिया स्थान पर दो आदिवासी युवकों का मृतक शरीर बरामद हुआ है. इनकी हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। आज सुबह मिले मृतकों में एक बाआरीजोर प्रखंड के सिजुआ गांव का है जबकि दूसरा मेहरमा प्रखंड के दरिया चक गांव का है ।एक ही स्थान पर अलग-अलग क्षेत्र के दो युवकों की लाश मिलने से इस क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है ।दोनों मृतकों को गोड्डा सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का यह क्षेत्र गोड्डा हेड क्वार्टर से 65 किलोमीटर दूर है।


20.jpeg)

